महोबा, अक्टूबर 12 -- महोबा, संवाददाता। नगर में सफाई व्यवस्था की हकीकत को परखने के लिए अधिशाषी अधिकारी ने वार्डो का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था को परखा। लापरवाही पर चार सेवा प्रदाता सफाई कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी। लापरवाही पर सफाई नायक का वेतन रोक दिया गया है। शनिवार को नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी अवधेश कुमार ने शहर में सफाई व्यवस्था की हकीकत को परखने के लिए निरीक्षण किया। भटीपुरा, शेखूनगर में डो टू डोर कूड़ा कलेक्शन कार्य की जानकारी हासिल की। भटीपुरा में लोगों से संवाद कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। स्थानीय लोगों ने सफाई में लापरवाही की शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि सफाई नायक से बार-बार कहने के बाद भी सफाई नहीं हो रही है। नालियों में कीचड़ जमा होने के कारण सफाई व्यवस्था चौपट हो गई है। सफाई कार्य में लापरवाही पर सफाई नायक रामसेवक के व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.