शाहजहांपुर, अप्रैल 25 -- महानगर के वार्ड भारद्वाजी में पार्षद सीमा सारस्वत ने गुरुद्वारा, चौकसी, फूलमती मंदिर, भाटनटोला आदि क्षेत्रों में जाकर सफाई का महाअभियान अपनी देखरेख में चलावाया। उन्होंने जनता से भी सफाई कर्मियों के साथ अच्छा व्यवहार और सफाई में सहयोग करने की अपील की। सफाई व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। पार्षद ने वार्डवासियों से अनुरोध किया कि सफाई के महाअभियान में अपने वार्ड को स्वच्छ रखने के इस कार्य में अपना योगदान दें और वार्ड ही नहीं पूरे शहर को स्वच्छ रखने में अपनी भागीदारी दें। यदि कोई सफाई कर्मी आपके घर के पास झाड़ू लगाने या कूड़ा उठाने नहीं आता है, तो उसकी जानकारी तुरंत हमे दे। सफाई और गंदगी के मामले में बिलकुल भी लापरवाही नहीं बरती जाएगी। इस दौरान पार्षद ने वार्ड के कई लोगों से मिलकर उनके सुझाव भी सुने।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.