सीतामढ़ी, जनवरी 13 -- सुरसंड,। नगर पंचायत सुरसंड में सफाई मद के नाम पर भारी घोटाले और करोड़ों रुपये की सरकारी राशि के गबन का गंभीर आरोप सामने आया है। नगर पंचायत के सफाई कर्मियों ने इस संबंध में विधायक प्रो. नागेंद्र राउत को एक लिखित आवेदन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। सफाई कर्मियों द्वारा दिए गए आवेदन में बताया गया है कि नगर पंचायत सुरसंड में सफाई व्यवस्था के नाम पर प्रतिमाह 19 लाख रुपये की निकासी की जाती है। जानकारी के अनुसार सफाई मद में प्रतिमाह लगभग नौ लाख रुपये खर्च की जाती है। इस तरह 10 लाख रुपये का गबन प्रति माह हो रहा है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि कागजों पर खर्च दिखाकर राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है। सफाई कर्मियों का आरोप है कि उन्हें न तो निर्धारित मजदूरी मिल रही है और न ही सर...