मुंगेर, फरवरी 19 -- जमालपुर, एक प्रतिनिधि। बुधवार को श्रम आयुक्त मुंगेर के साथ डीएम एवं मुख्यमंत्री तथा नगर विकास विभाग को एनजीओ सफाई कर्मी के संचालक आनंद कुमार ने न्यूनतम वेतन एवं सेफ्टी किट देने के संबंध में आवेदन सौंपा है। आवेदन के माध्यम से सफाई कर्मी ने आग्रह किया है कि, हम सभी नगर परिषद, जमालपुर एनजीओ के तहत कार्य कर रहे सफाई कर्मी हैं, जिसकी अनुमानित मजदूरों की संख्या 250 है। जिसमें ड्राईवर की संख्या 13, सुपर वाईजर की संख्या 9, और सफाई कर्मी की संख्या 228 है। जो लगभग 5 वर्षों से अधिक समय से कार्यरत है और लगातार प्रत्येक दिन की मजूदरी 320 रुपया प्रति दिन के हिसाब से महीना में 8320 रुपया कुल 26 दिनों का भुगतान प्राप्त खाते में हो रहा है। 90 रुपये नगर परिषद अधिकारियों द्वारा ई.पी. एफ.ओ के रूप में भेजा जाता है। सभी सफाई कर्मियों के साथ...