प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 30 -- अंतू। थाना क्षेत्र के उसरी गांव निवासी 45 वर्षीय राजकुमार कई साल से परिवार सहित मुंबई में रहता था। तीन दिन पहले वह पत्नी के साथ मुंबई से घर आया। बारिश का पानी छत पर रुका होने से वह बुधवार सुबह सफाई कर रहा था। इस दौरान फिसलने से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। हालत गंभीर होने के कारण प्रयागराज रेफर कर दिया गया। प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। परिजन रोते बिलखते शव लेकर घर लौट आए। मृतक को दो बेटे हैं। दोनों अभी मुंबई में ही हैं। अचानक हुई मौत से परिजनों में चीत्कार मचा रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.