बलरामपुर, जून 17 -- ललिया संवाददाता। मथुरा बाजार में जल निकासी के लिए बनाई गयी नालियां चोक होने से मुख्य रास्ते में जलभराव के साथ कीचड़ फैला रहता है। जिसके चलते लोगों को आवागमन में भारी असुविधाएं हो रही हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय कुमार सोनी ने बताया कि बाजार में तीन सफाई कर्मचारी तैनात होने के बावजूद बाजार की प्रमुख गलियों, नालियों व अन्य सार्वजनिक जगहों की सफाई व्यवस्था पंगु हो गई है। बाजार में कीचड़ भरा होने से राहगीरों को भारी असुविधा हो रही है। सहायक खंड विकास अधिकारी राधेश्याम ने कहा कि जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.