अररिया, दिसम्बर 31 -- अररिया, निज संवाददाता अररिया नगर क्षेत्र में सफाई का काम एनजीओ को सौंपने के लिए निविदा के खिलाफ नगर परिषद के सफाई कर्मियों ने आंदोलन छेड़ दिया है। इस आंदोलन के तहत नगर परिषद् में पहले से काम कर रहे सफाई कर्मियों ने मंगलवार को सफाई का काम नहीं किया। यही नहीं आंदोलित सफाई कर्मियों ने नगर परिषद कार्यालय से लेकर समाहरणालय परिसर तक विरोध जताया। मंगलवार की सुबह अचानक आंदोलन पर उतरे सफाई कर्मियों ने इस मुद्दे पर अब मियादी हड़ताल की धमकी दी है। सफाई कर्मियों ने बताया कि नगर परिषद उन्हें दैनिक मजदूरी पर पिछले कई साल से रखे हुए है। इन सफाई कर्मियों को काम के अनुसार रोज की मजदूरी मिलती है। सफाई कर्मचारी अपनी नौकरी और अधिकारों के लिए चिंतित है। एनजीओ को सफाई का काम दिये जाने से उन्हें नौकरी जाने का डर है और उन्हें डर है कि उनके का...