लखनऊ, मार्च 8 -- त्रिवेणीनगर स्थित घर में गुरुवार को सफाई कर्मी दिनेश (26) का शव फंदे से लटकता मिला। मां ने दिनेश की पत्नी पर हत्या कर शव फंदे से लटकाए जाने का आरोप लगा जांच की मांग की है। मूलरूप से दुबग्गा के सीते विहार निवासी दिनेश (26) संविदा पर सफाई कर्मी थे। शादी के बाद से वह पत्नी रंगोली के साथ त्रिवेणीनगर में किराए पर रह रहा था। रंगोली की यह दूसरी शादी थी। रंगोली भी संविदा पर सफाई कर्मी है। रंगोली के मुताबिक गुरुवार शाम को पति दिनेश नशे की हालत में कमरे पर आया था। इस बीच वह छह बजे सूख रहे पापड़ उठाने चली गई। कुछ देर बाद वह नीचे आई तो दिनेश कमरे में फंदे से लटका हुआ था। पड़ोस के लोगों की मदद से वह दिनेश को फंदे से उतारकर ट्रामा सेंटर ले गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं दिनेश की मां गुड्डी देवी ने रंगोली पर दिनेश की ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.