लखीमपुरखीरी, फरवरी 4 -- नाला निर्माण के लिए खुदाई के दौरान हुए विवाद में खीरी पुलिस ने सफाई कर्मियों की तहरीर पर चार लोगों को नामज़द किया है। जानकारी के अनुसार कस्बे के बाजार में मेन रोड के किनारे नाला निर्माण के लिए जेसीबी से खुदाई का कार्य चल रहा था। आधी रात को हो रही खुदाई का आसपास के लोगों ने विरोध किया और खुदाई बंद करने को कहा कि सफाई कर्मी गोविंद,कमलेश और रमाकांत ने आरोप लगाया कि इस दौरान कुछ लोगों ने उनके साथ गाली गलौज और अभद्रता की। आक्रोशित सफाई कर्मियों ने एकजुट होकर सफाई कार्य का बहिष्कार कर दिया और एफआईआर लिखने की मांग की। सफाई कर्मियों की तहरीर पर खीरी पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। खीरी थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...