आगरा, दिसम्बर 8 -- स्थायी निकाय सफाई कर्मचारी संघ ने नगर पालिका के स्थायी व संविदा सफाई कर्मचारियों का एरियर, पीएफ व ईपीएफ भुगातान करने की मांग को लेकर अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन दिया है। संघ के अध्यक्ष मुनीष चौधरी ने ज्ञापन में कहा है कि नगर पालिका के द्वारा सफाई कर्मचारियों के लंबित भुगतान पांच वर्ष के बाद भी नहीं किए जा रहे हैं। जिससे सफाई कर्मचारियों के परिवार को आर्थिक दिक्कतें हो रही हैं। नगर पालिका ने कई बार लिखित समझौत कर सफाई कर्मचारियों के लंबित भुगतान करने की बात कही, लेकिन भुगतान नहीं किए हैं। जिससे सफाई कर्मचारियों में आक्रोश है। यदि नगर पालिका के द्वारा सफाई कर्मचारियों के भुगतान नहीं किए गए तो कर्मचारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। संघ के महामंत्री आरडी अमल ने कहा कि सफाई कर्मचारियों व उनके परिजनों का र्धैय जबाव दे रहा है। नगर ...