अमरोहा, दिसम्बर 29 -- बछरायूं, संवाददाता। लंबित समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को लगातार चौथे दिन भी जारी रही। इस बीच शहर में चौपट हुई सफाई व्यवस्था की हालत को सुधारने के लिए पालिका प्रशासन ने निजी सफाई कर्मचारियों को बुला लिया। जानकारी होते ही हड़ताल पर बैठे पालिका के सफाई कर्मचारियों का गुस्सा भड़क गया। गुस्साए कर्मचारियों ने इसके विरोध में हंगामा किया।पालिका प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए हड़ताल की डगर पकड़ने वाले सफाई कर्मचारियों का आंदोलन उग्र होता नजर आ रहा है। बीते चार दिन से चल रही हड़ताल के बाद कस्बे की सूरत पूरी तरह बिगड़ गई है। जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर के बीच आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं गुरुवार को पालिका ईओ संग हुई कर्मचारियों की वार्ता बेनतीजा साबित होने पर...