विकासनगर, अक्टूबर 12 -- सेलाकुई संवाददाता। सेलाकुई में घर-घर कूड़ा उठान में लगे कर्मचारी तीसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। स्थिति बिगड़ने पर रविवार को नगर पंचायत ने खुद के कर्मचारियों ने वार्डों में कूड़ा उठान करवाया। उधर,हड़ताल पर गए कर्मचारियों का कहना है कि जब तक वेतन नहीं मिलता है, हड़ताल जारी रहेगी। दरसअल, सेलाकुई में नगर पंचायत ने डोर-टू-डोर कूड़ा उठान का कार्य जीरो वेस्ट कंपनी को दिया है। कंपनी की ओर से ठेकेदार को काम दिया गया है। लेकिन ठेकेदार की ओर से कूड़ा उठान में लगे कर्मचारियों को छह माह से वेतन नहीं दिया है। जिसके कारण कर्मचारियों के आगे आर्थिक संकट गहरा गया है। नाराज कर्मचारी पिछले तीन दिन से हड़ताल पर है। घर-घर कूड़ा उठान का कार्य न होने के कारण सेलाकुई में हाईवे के किनारे और गली -मोहल्लों में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। शनिवार को...