संतकबीरनगर, दिसम्बर 27 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जनपद में सफाई कर्मचारी संघ के मंडल अध्यक्ष परमहंस गौतम ने कहा कि जनपद में सफाई कर्मचारियों का ट्रांसफर शासन के मंशा के विपरीत किया जा रहा है। जबकि शासन का मंशा यह है कि स्थानांतरण निति 2025-26 में 15 मई से 15 जून तक ही कर्मचारीयों के सापेक्ष दस प्रतिशत ही स्थानांतरण किया जा सकता है। जनपद जनपद में कुल 1711 सफाई कर्मचारी कार्यरत जनपद संत कबीर नगर में जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा 9 जुलाई 2025 को 228 सफाई कर्मचारीयों का स्थानांतरण किया गया था। जिसमें महिलाओं का 20 से 25 किलोमीटर की दूरी में किया गया। संघ के पदाधिकारियों का भी स्थानांतरण किया गया है। नियम विरुद्ध स्थानांतरण के विरुद्ध सफाई कर्मचारी संघ 29 दिसम्बर से अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.