देवरिया, फरवरी 9 -- देवरिया, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का रविवार को विकास भवन में चुनाव हुआ। इसमें मनोज कुमार राजभर जिलाध्यक्ष व रामचन्द्र प्रसाद निर्विरोध जिला मंत्री चुने गये। जबकि मुन्ना बांसफोर जिला कोषाध्यक्ष, प्रमोद कुमार जिला संगठन मंत्री एवं संजय प्रसाद जिला संप्रेक्षक चुने गये। सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। रविवार को विकास भवन में उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक चुनाव चुनाव अधिकारी सीपी यादव की देखरेख में हुआ। इसमें चुनाव प्रक्रिया शुरू होने पर अध्यक्ष पद के लिए मनोज कुमार राजभर, जिला मंत्री को रामचन्द्र प्रसाद, जिला कोषाध्यक्ष को मुन्नना राजभर, जिला संगठन मंत्री को प्रमोद कुमार व संप्रेक्षक पद के लिए संजय प्रसाद ने नामांकन...