बस्ती, जनवरी 12 -- बस्ती, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन और पदाधिकारियों के चुनाव की प्रक्रिया पुरानी कार्यकारिणी भंग होने के बाद शुरू हुई। जिला मंत्री मनोज चौहान ने कार्यकारिणी को भंग किया। उसके बाद रविवार को डीएम कार्यालय परिसर में चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। चुनाव अधिकारी राम सहाय यादव, सुधीर शर्मा और शिव कुमार यादव की देख रेख में पांच पदों के लिये सात पर्चे बिके। जिला कोषाध्यक्ष पद पर राम कृपाल चौधरी, संगठन मंत्री मो. सलीम, लेखा सम्प्रेक्षक राजकुमार निर्विरोध निर्वाचित किया गया। जिलाध्यक्ष पद पर सोमईराम आजाद और पेशकार, जिला मंत्री पद पर अतुल कुमार पाण्डेय और शिवकुमार यादव चुनाव मैदान में हैं। उनके बीच चुनाव चिन्ह का वितरण कर दिया गया। 18 जनवरी को मतदान पं. अटल बिहारी बाजपेई प्रेक...