इटावा औरैया, दिसम्बर 24 -- इटावा। पंचायती राज विभाग में कार्यरत सफाई कर्मचारियों के संगठन पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का चुनाव कराया गया। इस चुनाव में राजीव कुमार वाल्मीकि को जिलाध्यक्ष और महिपाल सिंह शर्मा को जिला मंत्री चुना गया। इसके साथ ही मनोज कुमार को जिला कोषाध्यक्ष, बौद्धानंद गौतम को सम्प्रेक्षक और प्रहलाद कुमार को संगठन मंत्री चुना गया। इस चुनाव के लिए 635 कर्मचारी को मतदान करना था, इनमें से 578 कर्मचारियों ने मतदान किया। पांच पदों पर चुनाव के बाद यह पदाधिकारी चुने गए। पंचायती राज सफाई कर्मचारियों ने निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी है। निर्वाचित पदाधिकारियों ने भी कहा है कि लगातार कर्मचारियों के हित में कार्य करेंगे और कर्मचारियों के साथ कोई अन्य नहीं होने दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.