गुड़गांव, सितम्बर 11 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने बुधवार को गुरुग्राम नगर निगम के पुराने कार्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन संघ की राज्य कमेटी के आह्वान पर किया गया, जिसमें कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर स्थानीय विधायक और कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह के आवास पर जाकर ज्ञापन भी दिया। हालांकि, विधायक की गैर-मौजूदगी में यह ज्ञापन उनके प्रतिनिधि ब्रह्म यादव को सौंपा गया। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व इकाई प्रधान बसंत कुमार ने किया और इसका संचालन सचिन धर्मेंद्र जिंगाला ने किया। इस दौरान सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के मुख्य संगठनकर्ता सुरेश नोहरा और जिला प्रधान रामनिवास ठाकरान ने कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया। संघ के नेताओं ने हरियाणा सरकार पर सफाई अभियान के नाम पर कर्मचारियों का शोषण क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.