दुमका, जनवरी 16 -- दुमका, प्रतिनिधि। झारखंड लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन नगर परिषद दुमका के सफाई कर्मचारियों ने बाबू वीर कुंवर सिंह चौक में नुक्कड़ सभा करके आम जनता से समर्थन मांगा। जिला मंत्री विजय कुमार दास ने कहा कि झारखंड सरकार सफाई कर्मचारियों का चिंता करती है, लेकिन स्थानीय स्तर पर पदाधिकारी सफाई कर्मियों के साथ सौतेलापन का व्यवहार करते हैं। जिला अध्यक्ष संजीव कुमार राम ने कहा कि चार महीना से पैसा नहीं मिला है और मानदेय नहीं मिलने के कारण परिवार चलाने में कठिनाई होती है। कहा कि वे कड़ाके के ठंडे में भी शहर को स्वच्छ बनाने में लगे रहते हैं, लेकिन पदाधिकारी आंतरिक स्रोत को बढ़ाने का प्रयास नहीं करते हैं। सफाई कर्मचारियों ने कहा कि वे कल से अनिश्चितकालीन हड़ताल में चले जाएंगे और अगर हड़ताल नहीं टूटा तो वे 26 जनवरी के अवसर पर काला बिल्ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.