संभल, जनवरी 17 -- नगर पंचायत गवां में शुक्रवार की सुबह आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी, जिससे कस्बे की सफाई व्यवस्था और नगर पंचायत के कामकाज पूरी तरह प्रभावित हो गए। कर्मचारियों ने डेढ़ साल से ईपीएफ, ईएसआई व मानदेय न मिलने तथा तय मानकों से कम भुगतान करने का आरोप लगाया है। सुबह से ही सभी आउटसोर्सिंग कर्मी नगर पंचायत कार्यालय पर एकत्रित हो गए और हड़ताल का ऐलान कर दिया। हड़ताल के चलते कार्यालय में कामकाज ठप रहा, वहीं कस्बे में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हड़ताल में शामिल सफाईकर्मी गुड्डू बाल्मीकि ने बताया कि उन्हें पिछले 29 महीनों से ईपीएफ और अन्य भत्तों का लाभ नहीं दिया गया है। कई बार नगर पंचायत अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला, समाधान नहीं हुआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.