रुद्रपुर, जनवरी 7 -- खटीमा, संवाददाता। वेतन का चेक बैंक में रोके जाने पर बैंक ऑफ बड़ौदा के गेट पर बुधवार को सफाई कर्मचारियों ने हंगामा कर दिया। आक्रोशित कर्मचारियों ने बैंक गेट पर पूर्व दर्जाधारी संतोष गौरव के नेतृत्व में प्रदर्शन किया और कूड़े से लदी ट्रॉली बैंक गेट के आगे खड़ी कर दी। हंगामे के दौरान गेट पर तैनात बैंक गार्ड पर सफाई कर्मियों पर बंदूक तानने का आरोप लगाया। हंगामे की सूचना पर मौके पर बाजार चौकी इंचार्ज सहित काफी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया। लगभग एक घंटे तक चले हंगामे के बाद ईओ नगर पालिका के पहुंचने पर बैंक मैनेजर, सफाई कर्मी नेता, पुलिस प्रशासन के बीच वार्ता होने पर मामले का निस्तारण हुआ। नगरपालिका सफाई कर्मियों के वेतन का चेक बैंक ऑफ बड़ौदा में विगत 16 साल से आता है। यहां से सफाई कर्मचारियों का वेतन उनके खातों में जमा हो ...