सिद्धार्थ, मई 30 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। लोकमाता अहिल्या बाई होलकर की त्रिशताब्दी जयंती अवसर पर गुरुवार को नगर पंचायत सभागार में महिला सशक्तिकरण व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें उनके जीवन पर प्रकाश डालने के बाद महिला सफाई कर्मियों का स्वास्थ्य जांच कर दवा किट आदि का वितरण किया गया। ईओ सचिन कुमार ने कहा कि नारी सशक्तिकरण के तहत महिला सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया। सभी को लोकमाता अहिल्याबाई के जीवन से सीख लेकर आगे बढ़ने की जरूरत है। उनके संघर्षों व आदर्शों को जीवन में अपनाने की जरूरत है। बेंवा सीएचसी के चिकित्सक डॉ. तेज कंवल ने महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच कर सावधानी बरतने की सलाह दी है। इस दौरान शोएब अख्तर, हसन ताकीब, महंथ मिश्र, अर्पित द्विवेदी, किरन,बिंदू देवी, नगीना, नीलम, मालती आदि मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.