भागलपुर, फरवरी 6 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने और गर्मी के मौसम में संभावित जल संकट से निपटने के लिए नगर निगम प्रशासन ने संसाधनों की कमी को दूर करने की कवायद तेज कर दी है। नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा की अध्यक्षता में गुरुवार को आयोजित जेम क्रय समिति की बैठक में नई मशीनों और उपकरणों की खरीदारी की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया। इस बैठक के दौरान आमंत्रित निविदा का तकनीकी मूल्यांकन किया गया। शहर में कचरा उठाव की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और त्वरित बनाने के लिए निगम द्वारा दो लोडर बैक्हो मशीनें खरीदी जा रही है। इस निविदा में दो एजेंसियों ने हिस्सा लिया था, जो तकनीकी मूल्यांकन में सफल पाई गई हैं। वहीं दूसरी ओर गर्मी के दस्तक देने से पहले जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। शहर के उन इलाको...