बलरामपुर, नवम्बर 16 -- जरवा, संवाददाता। गैंसड़ी विकासखंड की ग्राम पंचायत नेवलगढ़ के ग्राम लोहटी में नालियां पूरी तरह से पटकर जाम हो चुकी हैं। जल निकासी बाधित होने से ग्रामीणों को गंदगी से जूझने के साथ-साथ तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि घरों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी नहीं हो पाती। गांव में सफाईकर्मी लंबे समय से नियमित रूप से नहीं आ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सफाईकर्मी केवल मुख्य सड़क के पास सफाई करके चला जाता है, जबकि गांव के अंदर की हालत बद से बदतर होती जा रही है। ग्रामवासियों ने बताया कि उन्हें मजबूरन अपने घरों के सामने नालियों की सफाई खुद ही करनी पड़ती हैं। सर्दियों में स्थिति थोड़ी बेहतर है, लेकिन वर्षा ऋतु में हालात गंभीर हो जाती हैं। गंदे पानी के बीच से लोगों को आवागमन करना पड़ता है, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.