सहरसा, जनवरी 6 -- सहरसा, नगर संवाददाता। दो दिनों के सांकेतिक हड़ताल के बाद सोमवार से नगर निगम सफाईकर्मियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरु कर दिया।इधर शहर में बीते शुक्रवार से सफाई व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है ।पूरे शहर में जगह-जगह कचरे का ढेर लगा हुआ है। मुहल्ले में न सफाई हो रही है और न ही कचरे का उठाव हो रहा है।जगह-जगह जमा कचरे से लोगों को काफी परेशानी हो रही है ।लगातार चौथे दिन सफाई व्यवस्था का बुरा हाल बना हुआ है। सोमवार को सफाईकर्मियों से बातचीत करने के लिए सहरसा विधायक आईपी गुप्ता भी नगर निगम पहुंचे। सफाईकर्मियों से बातचीत के बाद मांगो को सही बताते हुए कहा कि इसके समाधान के लिए आयुक्त, मेयर आदि से बातचीत करेगे। सफाई कर्मियों की मांगो में मासिक मानदेय बढ़ाकर 18 हजार रुपये करने, हर महीने की 5 तारीख तक वेतन का भुगतान, पिछले एक वर्षों से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.