मधुबनी, फरवरी 12 -- बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। केंद्रीय संयुक्त टे्रड यूनियन,फेडरेशन सेवा संगठन के आह्वान पर अपनी 12 सूत्री मांगों को लेकर सफाईकर्मियों ने गुरुवार को नगर पंचायत कार्यालय परिसर पर रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। हड़ताल के समर्थन में बिहार लोकल बॉडीज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के चंदन राम, बबलू साफी, रूबी देवी, मिथिलेश साफी,, मुन्ना कुमार साफी, भजु मल्लिक, रघुनंदन राम,राकेश पासवान,किसुन धनकार,रंजू देवी, पिंकी देवी आदि ने सरकार के विरूद्ध जमकर नारेबाजी की। आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों ने सरकार से मजदूर विरोधी चार लेबर कोड को निरस्त करते, दैनिक वेतन एवं संविदा कर्मियोंर् की सेवा स्थाई करने, ठेकादारी प्रथा को समाप्त करने, समान कार्य के लिए समान वेतन देने की मांग कर रहे थे। हड़तालियों द्वारा सातवें वेतनमान की बकाया अंतर राशि का भुगतान ...