झांसी, फरवरी 11 -- झांसी,संवाददाता सफाई कर्मचारियों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष अशोक प्याल ने नगर आयुक्त व नगर स्वास्थ्य अधिकारी से मुलाकात की। जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी है कि उनकी मांगों का निस्तारण नहीं हुआ तो 27 फरवरी को नगर निगम में प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। अशोक प्याल ने बताया कि नगर आयुक्त ने 12 फरवरी को मांगों को लेकर प्रतिनिधि मण्डल को बुलाने का आश्वासन दिया है। अशोक प्याल ने बताया कि पिछले छह माह से लगातार सफाईकर्मियों की समस्याओं को लेकर वह अफसरों को ज्ञापन देते आ रहे हैं। लेकिन उनका निस्तारण न होने पर नगर आयुक्त से मुलाकात की। उन्होंने वार्ता का आश्वासन दिया है। 12 फरवरी की वार्ता में सकारात्मक परिणाम नहीं निकलते हैं तो संष्घ 27 फरवरी को नगर निगम में प्रदर्शन करेगा। इस मौके प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.