प्रयागराज, सितम्बर 24 -- प्रयागराज। नगर निगम के सफाईकर्मियों को दशरहा से पहले पगार मिलेगी। सफाईकर्मियों को सितंबर के पगार दशहरा के पहले देने के सिलसिले में मंगलवार शाम नगर आयुक्त सीलम साईं तेजा ने अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में स्थाई, संविदा और आउटसोर्स सफाईकर्मियों को पगार देने का निर्णय लिया गया। अपर नगर आयुक्त दीपेंद्र यादव ने बताया कि नगर निगम के सभी कर्मचारियों को हर महीने के पहले सप्ताह में वेतन मिल जाता है। पर्व के मद्देनजर सफाईकर्मियों को पगार देने के लिए सभी वार्ड और जोन कार्यालयों से उनकी सितंबर में उपस्थिति का ब्योरा देने का निर्देश दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.