मऊ, मई 28 -- मऊ। पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने ईद-उल-अज़हा पर्व को सकुशल सम्पन्न कराए जाने के लिए कार्यालय कक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में नगर क्षेत्रों में सफाई, पथ प्रकाश एवं रास्ता मरम्मत और जलापूर्ति आदि को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। पालिकाध्यक्ष ने बताया चांद के अनुसार शहर स्थित लगभग 54 ईदगाहों में आगामी सात जून को ईद-उल-अज़हा की नमाज अदा की जा सकती है। जिसकी देख-रेख एवं सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए पालिका कर्मचारियों की भी तैनाती की जाएगी। कहा पूरे नगर विशेषकर नमाज वाली मस्जिदों एवं सम्बन्धित रास्तों की सफाई के लिए पूरा पालिका अमला व्यस्त रहेगा। कहा नगर के अन्दर किसी भी समस्या के निदान के लिये पूरा पालिका अमला सतत प्रयासरत है। बैठक में सभासदगण मु. इस्माईल, अब्दुस्सलाम शामियाना, शफीकुर्रहमान, नसीम अख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.