भागलपुर, सितम्बर 16 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम के वार्ड संख्या 34 में कार्यरत सफाइकर्मी अनिता देवी ने स्थानीय पार्षद बीवी बलिमा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अनिता देवी ने नगर आयुक्त को एक लिखित शिकायत दी है, जिसमें उन्होंने पार्षद पर गाली-गलौज करने, जातिसूचक शब्द कहने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार, सोमवार सुबह जब अनिता देवी वार्ड में झाड़ू लगा रही थीं, तब पार्षद बीवी बलिमा अपने बेटे के साथ वहां आईं और कथित तौर पर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। अनिता देवी का आरोप है कि पार्षद ने उनकी चोटी पकड़कर मारने की धमकी भी दी। इस घटना के समय अन्य सफाइकर्मी और वार्ड प्रभारी भी मौके पर मौजूद थे। घटना के विरोध में नगर निगम के सभी सफाइकर्मी एकजुट होकर नगर निगम कार्यालय परिसर में इकट्ठा हुए और पार्षद के खिलाफ विरोध प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.