बलरामपुर, फरवरी 2 -- बलरामपुर संवाददाता। गायत्री शक्तिपीठ शांतिकुंज, हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के सफल प्रतिभागियों को उच्च प्राथमिक विद्यालय इमलिया में प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस पहल का उद्देश्य विद्यालयों को संस्कारशाला के रूप में विकसित करना तथा विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और सामाजिक सौहार्द की भावना जागृत करना है। कार्यक्रम के दौरान गायत्री शक्तिपीठ बलरामपुर के पदाधिकारी शिव कुमार कश्यप ने वर्ष 2025-26 की परीक्षा में सफल छात्रों को प्रमाण पत्र वितरित किए। यह वितरण विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका रेशू पाण्डेय की उपस्थिति में संपन्न हुआ। प्रधानाध्यापिका को भी शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग हेतु टेबल बुक व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.