कानपुर, फरवरी 12 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट में 'एलुमनाई टॉक: रोडमैप फॉर सक्सेस' कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक सर्जन और विवि के पूर्व छात्र डॉ. एएस प्रसाद ने कहा कि सफलता दूसरों से तुलना करने से नहीं, बल्कि अपने दृष्टिकोण से तय होती है। उन्होंने कृतज्ञता और समाज सेवा को सफलता का महत्वपूर्ण गुण बताया। निदेशक प्रो. सुधांशु पाण्डिया ने कहा कि पूर्व छात्रों के अनुभव से ही छात्रों के करियर को नई राह मिलती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.