सहारनपुर, जनवरी 2 -- पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 172 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर वास्तविक स्वामियों को लौटा दिए। पुलिस के अनुसार इनकी अनुमानित कीमत करीब 51 लाख रुपये है। यह मोबाइल फोन जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से खो गए थे और सर्विलांस सेल की टीम ने उनकी सफलतापूर्वक रिकवरी की। शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रेस वार्ता के दौरान एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि सभी थानों में नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए थे, जिन्होंने सीईआईआर पोर्टल पर मोबाइल के गुम होने की शिकायतें अपलोड कीं। इसके बाद पुलिस ने संबंधित टीमों के साथ मिलकर इन मोबाइल फोन को ट्रैक किया। उन्होंने बताया कि खोये हुए मोबाइलों की संख्या 172 थी, जिनमें ओप्पो, सैमसंग, वीवो, रेडमी, रियलमी और अन्य कंपनियों के मोबाइल शामिल हैं। प्रेस वार्ता के बाद बरामद किए गए मोबाइलों को उ...