बिहारशरीफ, फरवरी 6 -- हिन्दुस्तान एक्सक्लूसिव : सफर होगा सुहाना: 25 करोड़ से 2 नदियों पर बनेंगे 4 नये पुल दो प्रखंडों की बड़ी आबादी को मिलेगी राहत, सीधे जुड़ेंगे जिला मुख्यालय से अब बरसात में लोगों नाव की सवारी करने से मिले जाएगा छुटकारा पुल सलाहकार समिति ने दी हरी झंडी, दो साल में बनकर तैयार होंगे सेतु सोयबा और पंचाने नदियों पर बिछेगा कंक्रीट का जाल, सरपट दौड़ेगीं गाड़ियां फोटो पुल : नवाजी बिगहा के पास इसी जगह पर पंचाने नदी पर पुल बनाया जाएगा। बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि रामाशंकर कुमार। अस्थावां और बिहारशरीफ प्रखंड के दर्जनभर गांवों की हजारों की आबादी के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब उन्हें बरसात में उफनती नदियों को पार करने के लिए नाव का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। सोयबा और पंचाने नदियों पर चार पुलों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। पुल सलाहकार सम...