विशेष संवाददाता, मार्च 31 -- आगरा से बेंगलुरु और अहमदाबाद हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों/ पर्यटकों के लिए राहत की खबर है। चैत्र नवरात्र के पहले दिन से अब बेंगलुरु और अहमदाबाद के लिए हर दिन सीधी फ्लाइट मिलेगी। ये सुविधा रविवार से शुरू हो गई। पहले दिन बेंगलुरु आगरा की फ्लाइट में 344 यात्रियों ने सफर किया। 179 यात्री बेंगलुरु से आगरा आए और 165 यात्रियों ने आगरा से बेंगलुरु के लिए रवाना हुए। अहमदाबाद- आगरा की फ्लाइट में 130 यात्रियों ने सफर किया। 72 यात्री अहमदाबाद से आगरा आए। 58 आगरा से अहमदाबाद के लिए रवाना हुए। इंडिगो एयरलाइंस के मैनेजर देवराज पांडे ने बताया कि अहमदाबाद और बेंगलुरु की उड़ानों को नियमित कर दिया गया है। इनका समय अलग-अलग रहेगा। बेंगलुरु की उड़ान सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को दोपहर 2:20 बजे आएगी। खेरिया एयरपोर्ट से 2:...