आगरा, जनवरी 5 -- सदर पुलिस ने सफर में महिलाओं को निशाना बनाकर चोरी करने वाली दो शातिर महिला चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपित महिलाओं का चोरी का तरीका बेहद शातिरना है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह आम महिलाओं की तरह बस ऑटो आदि में बैठती थीं। जिस महिला को शिकार बनाना होता था उसके बिछिया को अपने पैर से दबा देती थी। जिससे पीड़िता को तेज दर्द होता और वह बातचीत में उलझ जाती। इसी दौरान दूसरी महिला मौके का फायदा उठाकर बैग से आभूषण, पर्स या नगदी पार कर देती थी। पुलिस के अनुसार इन महिलाओं ने पांच नवंबर को राजपुर चुंगी सदर क्षेत्र में एक महिला सवारी को अपना शिकार बनाया था। पीड़िता की शिकायत पर थाना सदर पुलिस ने जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज व सूचना के आधार पर दोनों महिलाओं को होटल क्लार्कशिराज के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्ज...