नई दिल्ली, फरवरी 23 -- भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में ग्राहकों की पसंद अब माइलेज तक सीमित नहीं रह गई है। आज का भारतीय खरीदार 'पैसेंजर कंफर्ट' और 'प्रीमियम फीचर्स' को उतनी ही तवज्जो दे रहा है। यही वजह है कि कार कंपनियां अब उन फीचर्स को बजट कारों में भी शामिल कर रही हैं। इन्ही में से एक खास फीचर है 'रीक्लाइनिंग रियर सीट्स' (Reclining Rear Seats)। आसान शब्दों में कहें तो, यह कार की पिछली सीट को सोफे की तरह पीछे की तरफ झुकाने की सुविधा है। यानी यह लंबी दूरी के सफर में थकान को काफी कम कर देती है। आइए जानते हैं उन 5 बजट फ्रेंडली मॉडल्स के बारे में जो कंफर्ट के मामले में बड़ी कारों को मात देते हैं।Nissan Gravite निसान ग्रेवाइट भारत की उन चुनिंदा MPV में से एक है जो रीक्लाइनिंग सेकंड-रो सीट्स ऑफर करती है। भारतीय मार्केट में इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम ...