उरई, फरवरी 1 -- कालपी। कानपुर से मध्य प्रदेश के लिए डीसीएम में सवार होकर जा रहे 42 वर्षीय वाहन स्वामी की मौत हो गई। इलाकाई पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। शनिवार रात को डीसीएम में माल लादकर ट्रक चालक अनिल कुमार निवासी भदौरा जिला गुना और क्लीनर राकी झांसी की ओर जा रहे थे। साथ में डीसीएम का मालिक प्रेम सिंह निवासी ग्राम बेहलाट बसौदा भी बैठा था। बताते हैं कि भोगनीपुर कालपी हाईवे के बीच में ट्रक में सवार मालिक प्रेम सिंह की हालत बिगड़ने लगी, हालत खराब होने पर प्रेम सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सीय परीक्षण करके प्रेम सिंह को मृतक घोषित कर दिया गया। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया तथा शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए...