बाराबंकी, फरवरी 9 -- बाराबंकी। सफदरगंज से बदोसराय मार्ग पर बने लघु सेतु के ऊपर वियरिंग कोट की कंक्रीट उखड़ने लगी थी। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही थी, इस खबर को हिन्दुस्तान ने प्रकाशित किया। सोमवार को अवर अभियंता ने ठेकेदार को मौके पर भेज मरम्मत कार्य करा दिया। लोक निर्माण विभाग खण्ड-एक क्षेत्र में सफदरगंज बदोसराय मार्ग करीब एक साल पूर्व 207.29 लाख रुपए लागत से लघु सेतु का निर्माण कराया गया था। पुल के निर्माण कार्य का जिम्मा वीके कांटैक्शन अयोध्या को मिला था। पुल पर वाहनों का संचालन शुरू हुए एक साल हुआ था कि उसके वियरिंग कोट की कंक्रीट उखड़ने से सरिया दिखने लगी थी। बताया जा रहा है कि पुल चौड़ा होने से इस मार्ग पर यातायात दबाव भी बढ़ा है। ओवरलोड वाहनों के गुजरने और सड़क व पुल के बीच ज्वाइंट में जर्क के चलते वियरिंग कोट उखड़ने से यह समस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.