रांची, जुलाई 10 -- रांची, विशेष संवाददाता। एचईसी के सप्लाई श्रमिकों का आंदोलन गुरुवार को भी जारी रहा। सप्लाई श्रमिकों ने नेहरू पार्क से एचईसी मुख्यालय तक जुलूस निकाला और सभा की। सभा में कार्मिक निदेशक पर आरोप लगाया गया कि वह सप्लाई श्रमिकों के साथ वार्ता नहीं करना चाहते हैं। सप्लाई श्रमिक अपनी मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखेंगे। जब तक पुरानी सुविधाएं लागू नहीं होंगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। सभा को मनोज पाठक, रंथू लोहरा, मोईन अंसारी, प्रेम नाथ शाहदेव, ओवैसी आजाद, रोहित पांडेय, वाई त्रिपाठी, शारदा देवी, फिरोज अंसारी, राजेश शर्मा, सुनील सिंह एवं अन्य ने संबोधित किया। त्रिपक्षीय वार्ता कराएंगे मंत्री झारखंड के श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव ने सप्लाई श्रमिकों से कहा है कि श्रम विभाग ने एचईसी प्रबंधन से सप्लाई श्रमिकों के मामले में लिखित जवाब मा...