वाराणसी, मार्च 31 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। गणपति पूजन पुष्पर्जन, पुण्य वचन, पंचगव्य प्रसन्न, दीक्षा धरण, अग्नि प्रतिस्थापन, गो पूजन और यज्ञ हवनदी सप्त सूत्री अनुष्ठानों के साथ रविवार को मानसरोवर तीर्थ क्षेत्र में श्रीराम साम्राज्य पट्टाभिषेक महोत्सव का श्रीगणेश हुआ। श्रीराम तारक आंध्र आश्रम की अगनाई में सजा महोत्सव मंडप अलस भोर से गोधूलि तक श्री वाल्मीकि रामायण के श्लोकों से गूंजता रहा। पूजन-अर्चन, होम तथा याग्निक विधियों से समानांतर दक्षिण भारत के विभिन्न स्थानों से आए रामायण मर्मज्ञों ने वाल्मीकि रामायण के बाल कांड के दो हजार श्लोकों का पारायण किया। इस महायज्ञ के आचार्य उलिमिरी सोमायाजुलु ने बताया महोत्सव के प्रथम दिन की समस्त पूजाएं श्रीराम प्रभु के बाल स्वरूप को समर्पित की गई। महोत्सव को आध्यात्मिक शीर्ष देने के निमित्त समस्त अनुष...