लखीमपुरखीरी, जनवरी 22 -- लखीमपुर। डॉ. हेडगेवार सरस्वती शिशु मंदिर में राष्ट्र निर्माण व मातृ शक्ति के जागरण को सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मां सरस्वती के पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम संयोजिका गरिमा मिश्रा ने प्रस्ताविकी रखी। अध्यक्षता अर्चना श्रीवास्तव अध्यक्ष भारत विकास परिषद ने की। मुख्य वक्ता डॉ. सुरचना प्रवक्ता भगवान दीन आर्य कन्या महाविद्यालय रहीं। उन्होंने भारत के विकास में महिलाओं की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। दिव्या शर्मा प्रधानाचार्य जूनियर हाई स्कूल पहाड़ापुर ने कुटुंब प्रबोधन व पर्यावरण के संबंध में विचार व्यक्त किए। आचार्या वर्षा ने समूह गीत व वैष्णवी ने अभिनय गीत प्रस्तुत किया। जीजाबाई व मीराबाई का स्वरूप धारण करने वाली रुचि गुप्ता व अनुष्का गुप्ता ने प्रेरणादाई संदेश दिया। वरिष्ठ आचा...