मुरादाबाद, नवम्बर 22 -- मुरादाबाद। गुलाबबाड़ी स्थित सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज में शनिवार को सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ अध्यक्ष प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा,बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की संयोजिका प्रिया अग्रवाल, मुख्य अतिथि प्रांत प्रचार प्रचार प्रमुख,सदस्य राष्ट्रीय सेविका समिति आयुषी माहेश्वरी व डॉक्टर अनामिका त्रिपाठी ने मां शारदे के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन रानी दुर्गावती जयंती 5 अक्टूबर 2025 से 23 जनवरी 2026 नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती तक चलेगा,जिसका प्रमुख उद्देश्य नारी शक्ति जागरण व महिलाओं को शिक्षा के प्रति सशक्त बनाना है। यहां मुख्य वक्ता अनामिका त्रिपाठी, रीतू सैनी, संयोजिका निशी अग्रवाल आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...