कौशाम्बी, जनवरी 5 -- सोमवार अपरान्ह भगवान भास्कर ने दर्शन दिये तो कड़ाके की ठंड से लोगों ने राहत महसूस किया। लगभग दो घंटे सूर्य की रोशनी में लोग बदन सेंकते नजर आये। इसके बाद किरणों का प्रभाव कम होते ही ठंड पुन: लौटने लगी और शाम के चार बजते-बजते पुन: लोग ठंड के प्रकोप सें अलाव, हीटर व ब्लोअर का सहरा लेते नजर आये। समूचा दोआबा पखवारे भर से ठंड की जद में है। सप्ताह भर से तो भगवान भाष्कर के दर्शन ही नहीं हो रहे थे। सोमवार को दोपहर बाद लगभग दो बजे अचानक सूर्य की रोशनी ने जिले के लोगों को ठंड से राहत पहुंचाना शुरू किया। असरदार धूप निकलने पर लोग घरों की छतों व दरवाजे पर बैठकर धूप में बदन सेंकते नजर आये और ठंड से राहत महसूस किया। लगभग दो घंटे बाद जैसे ही सूर्य की किरणें निष्प्रभावी होना शुरू हुई तो ठंड ने पुन: लोगों को अपनी जद में लेना शुरू कर दिया...