देवरिया, जनवरी 25 -- देवरिया, निज संवाददाता। लक्ष्य पूरा होने के बाद धान खरीद ठप होने से क्रय केंद्रों पर दर्जनों धान लदी ट्रालियां खड़ी है। कुछ क्रय केंद्रों पर तौल के बाद भी किसानों का अंगूठा ही नहीं लगा है। खरीद ठप्प होने से बाजार में धान का मूल्य 2 हजार रुपए कुंतल से नीचे हो गया है। इससे धान बेचने को किसान परेशान हैं। हालांकि एक सप्ताह बंद होने के बाद शुक्रवार से लक्ष्य बढ़ने पर फिर से खरीद शुरू हुई है। जिले में सरकारी दर पर किसानों से धान खरीदने को शासन स्तर से 8 लाख 70 हजार कुंतल लक्ष्य मिला था। किसानों का धान खरीदने को जिले में विभिन्न क्रय एजेसियों के 111 क्रय केंद्र बनाए गए। शासन ने नवंबर से लेकर फरवरी माह तक धान खरीद का समय निर्धारित किया है। शुरू में धान खरीद की रफ्तार सुस्त रही, लेकिन दिसंबर और जनवरी माह में इसमें तेजी आ गई। इ...