रामपुर, अप्रैल 18 -- सूरज के तेवर तल्ख होने से आसमान से आग बरस रही है। शुक्रवार को इस सप्ताह का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। तेज धूप तो लोगों को परेशान ही कर रही है। गर्म हवा के थपेड़े भी झुलसा रहे हैं। अप्रैल माह में ही इस भीषण गर्मी से परेशान हो चुके लोग मई व जून माह के मौसम को लेकर और भी ज्यादा घबराए हुए हैं। शुक्रवार को जबरदस्त गर्मी थी। जिले का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो कि बीते एक सप्ताह में सबसे अधिक था। अभी तक बीते एक सप्ताह में 35 से 36 डिग्री सेल्सियस तक रहा था। मौसम विशेषज्ञ तापमान में अभी और बढ़ोतरी होने की आशंका जता रहे हैं। मौसम वैज्ञानिक डा. आरके सिंह के अनुसार आगे और भी गर्मी बढ़ेगी। उन्होंने मई आते-आते अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक होने की संभावना जताई है। ऐसी स्थिति में गर्म हवाएं लोगों को पर...