लखीसराय, जून 27 -- बड़हिया, एक संवाददाता। नगर व प्रखंड क्षेत्र के सुख समृद्धि और कृषि कार्यों में उन्नति की कामनाओं के साथ हर वर्ष होने वाला अनुष्ठान ग्रामता पूजा भक्ति भाव के साथ गुरूवार से प्रारंभ हो गया। नगर के विख्यात जगदंबा मंदिर, ग्राम देवी अतिप्राचीन काली मंदिर और नागवती स्थान मंदिर में एक साथ शुरू हुए अनुष्ठान के बीच दुर्गा सप्तशती के सस्वर श्लोकों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। पंडित विनय कुमार झा के नेतृत्व में हो रहे अनुष्ठान के बीच यजमान समेत सभी पाठक साधना में रत रहे। यजमान की भूमिका में रामप्रवेश कुमार हैं। जिन्हें सविधि पंचोपचार कराया गया। तदुपरांत विधि विधान के साथ ग्राम देवी के आवाहन और पूजन किये गए। विदित हो कि नगर और प्रखंड क्षेत्र के सुख समृद्धि व कृषि कार्यों में उन्नति हेतु प्रतिवर्ष ही आषाढ़ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नव...