मथुरा, दिसम्बर 9 -- विनोद कुमार कोयला वाले सरस्वती विद्या मंदिर में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का भव्य और सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदना एवं गायन के साथ हुआ। मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. दीपा अग्रवाल ने गीता में दिए नारी के सात गुणों के बारे में एवं नारी की सामाजिक, पारिवारिक व्यवस्थाओं में भूमिका के बारे में विस्तार से बताया। मुख्य अतिथि आशा अग्रवाल ने नव भारत निर्माण में नारी की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में परिवार प्रबोधन पर एक नाट्य मंचन भी हुआ, जिसने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में समाज की चार विशिष्ट महिलाओं का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष के रूप में मीरा अग्रवाल के अलावा सुषमा अग्रवाल, भारतीय श्रीविद्या परिषद् मंत्री डॉ. विद्योतमा, सरोज जुनेजा, प्रधानाचार्या संगीता चौहान, विद्यालय परिवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.