सीवान, फरवरी 23 -- सीवान, कार्यालय संवाददाता। विद्या भारती की उत्तर बिहार प्रांत इकाई, लोक शिक्षा समिति बिहार के सीवान विभाग द्वारा विद्या भवन महिला महाविद्यालय परिसर में आयोजित सप्तशक्ति संगम का समापन हुआ। क्षेत्रीय संयोजिका डॉ. पूजा कुमारी ने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता में वर्णित नारी की सात दिव्य शक्तियों- कीर्ति, श्री, वाक्, स्मृति, मेधा, धृति व क्षमा- को केंद्र में रखकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विद्या भारती की ओर से पूरे देश में नारी शक्ति के जागरण हेतु सप्तशक्ति संगम के नाम से हजारों कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इन कार्यक्रमों में करोड़ों महिलाओं की सहभागिता हुई है। उन्होंने कहा कि इन आयोजनों का उद्देश्य भारतीय संस्कृति में नारी की गरिमा व उसके आध्यात्मिक स्वरूप को समाज के समक्ष पुनः प्रतिष्ठित करना है। ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.