छपरा, दिसम्बर 29 -- गड़खा, एक संवाददाता। शीतल सिंह सरस्वती शिशु मन्दिर धनौरा के परिसर में सोमवार को विद्या भारती द्वारा आहूत सप्तशक्ति मातृ संगम का आयोजन किया गया। कड़ाके के ठंड के बावजूद इस समागम में पोषक क्षेत्र कोठियां नरांव के सैकड़ों माताओं व बहनों ने हिस्सा लिया। संगम में महिलाओं के उत्थान और घर परिवार के साथ समाज को सनातन और धर्म की रक्षा का संकल्प आंगतुओं ने उपस्थित समूहों को दिलाया। महिलाओं में इस कार्यक्रम के प्रति जागरूकता देखने को मिली। विद्या भारती द्वारा संचालित छपरा और सीवान से आए प्रधानाचार्य ने कार्यक्रम पर विस्तृत रुप से चर्चा की। उपस्थित माताओं और बहनों को अपने शिशु के साथ समाज के बच्चों को भी अपनी सनातन संस्कृति की रक्षा करने की बात कही गई। संगम में पूर्व प्रधानाचार्य सदानंद सिंह, दर्शन नगर छपरा के प्रधानाचार्य विनोद क...