मथुरा, जुलाई 11 -- कृष्ण-जन्मस्थान सेवा-संस्थान के तत्वावधान में श्रीकृष्ण संकीर्तन मण्डल एवं स्थानीय भक्तों के सहयोग से सप्त दिवसीय गिरिराज महोत्सव का समापन गुरुवार को मुड़िया पूर्णिमा पर धूमधाम से सम्पन्न हुआ। श्रीगिरिराज पूजा महोत्सव के अन्तर्गत प्रातः 9 बजे जन्मस्थान पर विराजमान श्रीगिरिराज महाराज का भव्य पंचामृत महाभिषेक हुआ। इस मौके पर महर्षि वेद व्यास का भी पूजन किया गया। संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि भक्तों ने श्रद्धा एवं भाव से कई मन दूध, दही, घी, शर्करा एवं मधु से भगवान का महाभिषेक किया। शास्त्रीय एवं प्राचीन विधान के अनुसार सुगन्धित द्रव्य, केसर एवं अन्य वन्य, वस्तुओं का प्रयोग भी भगवान कस महाभिषेक किया गया। परंपरागत रूप से आयोजित यह महोत्सव आज संपूर्ण ब्रजमण्डल में अपने आप में एक प्रतिनिधि एवं अनूठा आयोजन बन गया है। स...